आवास बंद कर इस्पातकर्मी गये थे ससुराल, चोरों ने कर दिया हाथ साफ

बोकारो के सेक्टर 12 में इस्पातकर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

रंजीत कुमार, बोकारो

सेक्टर 12 थाना क्षेत्र निवासी इस्पातकर्मी वकील प्रसाद मांझी के बंद आवास (सेक्टर 12 सी/1304) का ताला तोडकर चोरों ने जेवरात व नकदी की चोरी कर ली. चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड कर चोरी की घटना की. इसके बाद आवास के बाहर मुख्य द्वार पर नया ताला लगा कर फरार हो गये. घटना की जानकारी श्री मांझी को गुरूवार की देर रात को ससुराल से वापस लौटने के बाद लगी. मुख्य दरवाजे पर नया ताला लगा देखा. आसपास के लोगों की मौजूदगी में ताला तोड कर घर के अंदर प्रवेश किया, तो आलमीरा से लेकर दीवान तक खुला पाया. सोने-चांदी के जेवरात सहित 25 हजार नकदी की चोरी हुई थी. सेक्टर 12 थाना को को सूचना दी गयी. इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह पहुंचे. जानकारी ली. इसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान में जुट गये. शुक्रवार को श्री सिंह के नेतृत्व में टीम ने आवास के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किया. कहा : जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

भुक्तभोगी इस्पातकर्मी श्री मांझी ने बताया कि पांच जुलाई को सेक्टर 12 सी स्थित नये आवास में प्रवेश किया था. मूल रूप से बोकारो जिला के चौरा के रहनेवाले है. 15 जुलाई को सपरिवार आवास में ताला लगा कर ससुराल पूजा में चले गये थे. 16 जुलाई को रात्रि में वापस लौटे, तो दरवाजा में लगे ताला को खोलने का प्रयास किया. ताला नहीं खुलने पर देखा कि ताला नया लगा हुआ है. आसपास पता किया गया, तो नया ताला किसी ने लगाने की बात नहीं स्वीकारी. इसके बाद स्थानीय लोगों की मौजूदगी में श्री मांझी ने ताला तोडकर घर के अंदर प्रवेया किया. इसके बाद आलमीरा का दरवाजा खुला था. दीवान का पटरा उलटा पडा था. जांच में पता चला कि सोने-चांदी के जेवतरात सहित 25 हजार नकदी की चोरी हुई है. आवास से नकदी सहित लगभग साढे तीन लाख के सामान की चोरी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >