शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर 18 व 20 को

बोकारो के शहरी क्षेत्रों में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 18 और 20 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित होंगे। बीएलओ केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं की मदद करेंगे।

संवाददाता, बोकारो

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को प्रभावी व सफल बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया जायेगा. जिला के शहरी क्षेत्र (चास नगर निगम व बोकारो स्टील सिटी) में 18 जुलाई व 20 जुलाई को सभी मतदान केंद्र पर विशेष शिविर आयोजित होगी. शिविर वैसे मतदाताओं के लिए है, जिन्होंने अब तक गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं किया है. वैसे लोग जरूर शिविर में शामिल होकर गणना प्रपत्र प्राप्त कर शिविर में ही जमा कर सकेंगे. वहीं, ऐसे मतदाता जिन्होंने गणना प्रपत्र प्राप्त किया है. अब तक गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, वह शीघ्र गणना प्रपत्र भरकर आयोजित विशेष शिविर में जमा कर सकेंगे. विशेष शिविर के दौरान संबंधित मतदान केंद्र पर नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर निर्धारित समय तक उपस्थित रहेंगे. बीएलओ मतदाताओं को निर्धारित प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने व आवेदन जमा करने में भी सहायता प्रदान करेंगे.

व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश : डीइओ अजय नाथ झा ने संबंधित इआरओ - एइआरओ को निर्देश दिया है कि विशेष शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये, ताकि शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक नागरिक इसकी जानकारी प्राप्त कर समय पर मतदान केंद्र पहुंच सकें.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: C p singh

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >