बोकारो. झारखंड स्मॉल टाइनी सर्विस बिजनेस इंटरप्राइजेज एसोसिएशन के अध्यक्ष सह समाजसेवी कुंदन उपाध्याय का गुरुवार को निधन हो गया. गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस कांड्रा चास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. दो मिनट का मौन रह रख कर ईश्वर से शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गयी. स्व. उपाध्याय ईडीपी व लीन मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी के कई प्रोग्रामों के ऑर्गेनाइजर भी रहे हैं. बोकारो जिले के एमएसएमइ को एकजुट करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था. शोक व्यक्त करनेवालों में सोसाइटी के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सोसाइटी सचिव सुरेंद्र पाल सिंह, कॉलेज निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरूहार आदि शामिल हैं.
समाजसेवी कुंदन उपाध्याय का निधन, जताया शोक

22 | Prabhat Khabar Network
Copied link
झारखंड स्मॉल टाइनी सर्विस बिजनेस इंटरप्राइजेज एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंदन उपाध्याय का निधन हो गया। बोकारो में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि।