कसमार में SIR 2026 : नो-मैपिंग मतदाताओं के दस्तावेजों का हुआ सत्यापन

कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत सचिवालय में SIR 2026 के तहत नो-मैपिंग मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया. सीओ की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी हुई, जहां मतदाताओं को अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज जमा करने का अवसर मिला.

कसमार प्रखंड की सिंहपुर पंचायत सचिवालय में सोमवार को SIR 2026 के तहत नो-मैपिंग मतदाताओं के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की गयी. इस दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अपने दावे के समर्थन में निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया. बड़ी संख्या में मतदाताओं ने आवश्यक कागजात जमा कर अपनी जानकारी उपलब्ध करायी.

सीओ की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच

सीओ नरेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में मतदाताओं की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की गयी. अधिकारियों ने कागजात में दर्ज विवरण का अवलोकन कर नियमानुसार सत्यापन किया. जांच के बाद पात्र पाये गये मतदाताओं के दावों को स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी की गयी.

सीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि SIR के तहत जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है, उन्हें अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है. प्राप्त दस्तावेजों की नियमानुसार जांच के बाद ही दावों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित की जा रही है.

मतदाताओं को दी गयी प्रक्रिया की जानकारी

सत्यापन के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच में जुटे रहे. साथ ही लोगों को आवश्यक कागजात और सत्यापन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी दी गयी.

मौके पर मुखिया मंजू देवी, घनश्याम महतो, प्रखंड के प्रधान सहायक मनोज दास, राजस्व कर्मचारी मो. जमील अंसारी, सहदेव दास, मदन महतो, टिंकू लहेरी, प्रकाश महतो, जवाहरलाल महतो, निरंजन महतो, विपिन महतो और शंभू महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक सवाल

मैं दीपक सवाल, 1994 से प्रभात खबर से जुड़ा हूं। वर्ष 2011 से 2015 तक बोकारो कार्यालय में स्टॉफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रह चुका हूं। 2015 से कसमार डेटलाइन से कार्यरत हूं। मेरा संपर्क नंबर : 9431145607

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >