स्कूली शिक्षा मंत्री के गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित

फुसरो नगर : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड के ग्राम पंचायत अलारगो (स्कूली शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गांव) में शुक्रवार से ग्रामीणों ने बाहरी लोगों का प्रवेश एहतियातन वर्जित कर दिया है. ग्रामीणों ने पंचायत के सभी प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगा दिया है. बैरियर पर “कोरोना वायरस से […]

फुसरो नगर : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड के ग्राम पंचायत अलारगो (स्कूली शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गांव) में शुक्रवार से ग्रामीणों ने बाहरी लोगों का प्रवेश एहतियातन वर्जित कर दिया है. ग्रामीणों ने पंचायत के सभी प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगा दिया है. बैरियर पर “कोरोना वायरस से खुद बचें व दूसरों को बचाएं” तथा “बाहरियों का गांव में प्रवेश बंद” अंकित तख्ती लगा दिया है. साथ ही घोषणा कर दी है कि गांव के बाहर का आदमी यहां नहीं आएगा. यदि किसी को जरूरी सेवाओं के लिए बाहर जाना है तो वह भी बताकर जायएगा कि कहां जा रहा है. कहा कि लॉकडाउन तक अब गांव में यही नियम चलेगा. यदि किसी ने जबरन प्रवेश का प्रयास किया तो पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई कराई जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >