Bokaro News : स्वांग में श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू

Bokaro News : स्वांग में नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ.

स्वांग न्यू माइनस स्थित श्री श्री मां भगवती देवी दुर्गा मंदिर में सोमवार से नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ. गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा मंदिर से शुरू हुई और स्वांग वन बी, वन सी होते हुए स्वांग स्थित कोनार नदी तट पहुंची. यहां कलशों में जल भर कर श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंचे और कलशों को स्थापित किया गया. इसके बाद पूजा, हवन, परिक्रमा आदि का कार्यक्रम शुरू हुआ. महायज्ञ के दौरान वृंदावन की साध्वी लक्ष्मी रामायणी जी और यज्ञाचार्य सुनील कुमार शास्त्री द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम किया जायेगा. कलश यात्रा में पूर्व विधायक डाॅ लंबोदर महतो, समाजसेवी शेखर प्रजापति, मुखिया रीना सिंह, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, पूर्व मुखिया बिनोद पासवान, मनोज सिंह, मिथिलेश पाठक, परमानंद झा, विपिन कुमार, विजय सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, सुधीर सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे.

चंद्रपुरा में हुई माघी काली पूजा

श्मशान काली मंदिर चंद्रपुरा में धूमधाम से माघी काली पूजा की गयी. पुजारी ने बांग्ला विधि विधान से अनुष्ठान कराये. सोमवार को भोग का वितरण हुआ. मौके पर प्रदीप कुमार, पीसी महतो, नारायण महतो, मोहन राम, जितेंद्र कुमार, राजकिशोर तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, शंकर सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >