Bokaro News : अनाथ बच्चों के संग बांटी नववर्ष की खुशियां

Bokaro News : गोमिया के कई युवा व्यवसायियों ने अनाथ बच्चों के साथ नये साल की खुशी मनायी.

गोमिया प्रखंड के कई युवा व्यवसायी शुक्रवार को आइइएल कसवागढ़ स्थित माहेर संस्था के अनाथ आश्रम पहुंचे और यहां रह रहे अनाथ बच्चों के साथ नये साल की खुशी मनायी. बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण भी किया. व्यवसायी करण जायसवाल व पिंकू अग्रवाल ने कहा कि इन मासूम बच्चों के साथ समय बिताने से दिल को सुकून मिलता है. मौके पर माहेर संस्था की तैयबा खातून, व्यवसायी मोहित कांदु, रॉकी स्वर्णकार, राजकुमार साव आदि थे.

संस्था ने स्कूली बच्चों के लिए वनभोज का आयोजन

श्री शिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को नव प्राथमिक विद्यालय मांझी टोला, उमवि छोटकी कुड़ी व नव प्राथमिक विद्यालय अंधुवा के बच्चों के साथ छोटकी कुड़ी स्थित गोदोनाला में वनभोज का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बेबी देवी और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने इसकी सराहना की. संस्था के संस्थापक सह सचिव भुनेश्वर प्रसाद साव ने कहा कि समय-समय पर इस सुदूर क्षेत्र के स्कूली बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और पढ़ाई में बेहतर करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था द्वारा कार्य किया जाता है. मौके पर राजद नेता व ट्रस्ट के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी योधन नायक, पंसस पार्वती देवी, संस्था के गणेश तिवारी, शंभू गुप्ता, शिक्षक उमेश कुमार महतो, राम कुमार, विद्यालय समिति की अध्यक्ष रेखा देवी, दीदीओ देवी, सुमित्रा देवी, मुनिया देवी, विनोद साव, सुदामा साव, अनिल गुप्ता, आशुतोष कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, प्रेम रविदास, कुलदीप कुमार पांडेय, सूरज पांडेय, अरुण महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >