सेक्टर 12 : क्रेन की ट्राली पलटने से चार घायल, अस्पताल में इलाजरत

बोकारो के सेक्टर 12 स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में क्रेन की ट्राली पलटने से चार मजदूर घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है, स्थिति स्थिर है।

बोकारो: सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के निर्माणाधीर सरकारी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एक हादसा हुआ. क्रेन की ट्राली पलटने से चार मजदूर घायल हो गये. सभी का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर 12 इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह दलबल के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज कैंपस में पहुंचे. घटना की जानकारी ली.

घायलों में 30 वर्षीय दीपक प्रमाणिक (चीतामू, पुरूलिया), 27 वर्षीय एलीमुल एसके (मुर्शीदाबाद), 27 वर्षीय रजीबुल एसके (मुर्शीदाबाद) व 26 वर्षीय शहीदुल इस्लाम (पलामू) शामिल है. सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया. श्री सिंह ने बताया कि एक मजदूर का ऑपरेशन कराया गया है. चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीज की स्थिति बेहतर है. फिलहाल इलाजरत है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >