Bokaro News : जारंगडीह में सरहुल आज, देवताओं का किया आह्वान

Bokaro News : जारंगडीह की बंद भूमिगत खदान के बत्ती घर समीप जंगल में रविवार को सरहुल पर्व मनाया जायेगा.

बेरमो. जारंगडीह की बंद भूमिगत खदान के बत्ती घर समीप जंगल में रविवार को सरहुल पर्व मनाया जायेगा. इसको लेकर शनिवार को नैया फूलचंद मांझी की देखरेख में रामकुमार हांसदा व शंकर बेसरा ने विधिवत पूजा शुरू की और देवताओं का आह्वान किया. जुग जाहेर सरना धर्म गोढ के प्रमुख सदस्य अनंत कुमार मुर्मू ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार के कार्यक्रम में आने का वादा किया है. इसके अलावे मंत्री व स्थानीय विधायक भी शामिल होंगे. मौके पर नायके हड़ाम सुखदेव मांझी, बद्री मुंडा, संजय कुमार हेंब्रम दुर्गा,उमेश हेंब्रम, जोगेश्वर मुंडा, झामुमो नेता मदन मोहन अग्रवाल, आनंद कुमार मूर्मू, बापी सरकार, विधायक प्रतिनिधि विल्सन फ्रांसिस, झामुमो नेता अनिल अग्रवाल, अध्यक्ष फेनीराम मुर्मू, सचिव करमचंद हांसदा, श्रीराम हेंब्रम, सीताराम मुर्मू, आनंद कुमार सोरेन, सुखनाथ मुर्मू, मनु मांझी, रंजीत यादव अहिर, पूर्व मुखिया मो इम्तियाज़ अंसारी, सुदेश भुईयां, दिलीप कुमार मुर्मू, गोपीन कुमार मुर्मू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >