Sahara India Refund News: सहारा इंडिया में जमा पैसा वापस दिलाने की मांग, निकाला जुलूस, देखें VIDEO

Sahara India Refund: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में कई संगठनों और पेट काटकर भविष्य के लिए सहारा इंडिया में पैसा जमा करनेवाले निवेशकों ने प्रदर्शन किया.

Sahara India Refund News| पेटरवार (बोकारो), नागेश्वर : सहारा इंडिया में निवेश करने वालों का पैसा वापस दिलाने की मांग पर झारखंड में आंदोलन तेज हो गया है. बोकारो जिला के पेटरवार के गांवों के सैकड़ों निवेशकों ने जुलूस निकाला और अपना पैसा वापस दिलाने की मांग सरकार और प्रशासन से की.

सहारा इंडिया से पैसा वापसी की मांग कर रहे थे महिला-पुरुष

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में कई संगठनों और पेट काटकर भविष्य के लिए सहारा इंडिया में पैसा जमा करने वाले निवेशकों ने बड़ा प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने लंबा जुलूस निकाला और बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचे. जुलूस में शामिल सैकड़ों महिला-पुरुषों ने ‘हमारा पैसा वापस करो, हमारा पैसा वापस करो’ के नारे लगाए. जुलूस पेटरवार प्रखंड मुख्यालय पहुंचा. यहां भाकपा के नेताओं के साथ-साथ जुलूस में शामिल अन्य संगठनों के नेताओं ने भी भीड़ को संबोधित किया.

भाकपा-राजद जन अभियान की अगुवाई में निकला जुलूस

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाकपा-राजद जन अभियान के संयोजक सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महम्मूद, भाकपा के वरीय नेता पंचानन महतो, आफताब आलम, जन अभियान के सह-संयोजक अरुण यादव व अन्य ने कहा कि प्रशासन गरीबों का पैसा वापस दिलाने की पहल करे. वह जांच करके निवेशकों की पूरी लिस्ट बनाए और उसे सरकार को भेजे, क्योंकि ये गरीब लोग कोर्ट-कचहरी नहीं जा सकते. सरकार इनकी मदद करे.

सरकार और प्रशासन से की पैसा वापस दिलाने की मांग

प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ संतोष कुमार महतो को इन नेताओं ने ज्ञापन भी सौंपा. नेताओं ने कहा कि जिस तरह आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चल रहा है, उसी तरह पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर प्रशासनि पदाधिकारी निवेशकों के कागजात की जांच करें और उनका पैसा उन्हें वापस दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट भेजें.

Also Read

Sahara India Refund: ऐसे निकलेगा सहारा इंडिया में जमा पैसा, जान लें काम की बात

Sahara India Refund: सहारा इंडिया में जमा पैसा ऐसे मिलेगा वापस, जानें आसान प्रोसेस यहां

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >