बोकारो के सदर अस्पताल के डॉक्टर पर महिला मरीज से मारपीट का आरोप, डीएस ने मांगा स्पष्टीकरण

Bokaro News: बोकारो सदर अस्पताल में डॉक्टर पर महिला मरीज से मारपीट और बदतमीजी का आरोप लगा है. घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ. डीएस ने आरोपी चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा है और जांच शुरू कर दी गई है. रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की बात कही गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

बोकारो से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bokaro News: झारखंड के बोकारो में सदर अस्पताल के अर्थोपेडिक्स डॉ आरपी सिंह पर शुक्रवार को कालापत्थर की रहनेवाली कपूरा देवी ने मारपीट के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद अस्पताल में इलाज के लिए आए लोगों ने भी जमकर हंगामा किया. स्थिति को देखते हुए चिकित्सक डॉ आरपी सिंह ओपीडी छोड़कर निकल गए. काफी देर तक अस्पताल में हंगामा होता रहा.

महिला ने डीएस को दिया आवेदन

घटना के बाद भुक्तभोगी महिला कपूरा देवी अपने बेटे के साथ आरोपी चिकित्सक पर कार्रवाई करने के लिए एक आवेदन सदर के डीएस डॉ एनपी सिंह को सौंपा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएस डॉ एनपी सिंह ने सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देश पर घटना को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है.

डॉ आरपी सिंह का विवादों से पुराना नाता

डॉ आरपी सिंह का विवादों से पुराना नाता है. डॉ आरपी सिंह पर इससे पहले 28 अगस्त 2023 को भी चास की रहनेवाली ममता महतो ने ओपीडी में डंडा से मारकर सिर फोड़ने का आरोप लगाया था. अस्पताल में ममता का इलाज किया गया था. उस वक्त भी तत्कालीन डीएस डॉ अरविंद कुमार ने तत्कालीन सीएस डॉ दिनेश कुमार के आदेश पर स्पष्टीकरण किया था. आज तक उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के अनुसार जांच के बाद निश्चित रूप से आरोपी चिकित्सक पर कार्रवाई होगी.

भुक्तभोगी ने सौंपा सदर डीएस को कार्रवाई के लिए आवेदन

कपूरा देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि सदर अस्पताल के ओपीडी में बैठे हड्डी के चिकित्सक डॉ आरपी सिंह उर्फ राम प्रवेश सिंह के पास शुक्रवार को सिटी स्कैन का रिपोर्ट दिखाने गई थी. इस दौरान उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की. मारपीट किया और ओपीडी से बाहर निकलने को कहा. उनसे मैंने निवेदन किया कि मेरा बच्चा सीरियस है. रिपोर्ट देख लिजिए. इसके बाद भी कोई दया भाव नहीं दिखाया.

सभी आरोप निराधार: डॉ आरपी सिंह

इधर, चिकित्सक डॉ आरपी सिंह ने कहा कि मुझ पर लगाया गया सभी तरह का आरोप निराधार है. मैंने किसी के साथ कोई बदतमीजी नहीं की है. न ही किसी के साथ मारपीट किया है.

इसे भी पढ़ें: रजरप्पा मंदिर में सुरक्षा और सौंदर्यीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, भैरवी नदी पर बरसात से पहले होगी बैरिकेडिंग

क्या कहते हैं डीएस

मामले पर बोकारो सदर अस्पताल के डीएस डॉ एनपी सिंह ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सक द्वारा मरीज के साथ मारपीट को लेकर एक आवेदन आया है. आरोपी चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच रिपोर्ट मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें: बरही में दिनदहाड़े बड़ी लूट, बैंक से 3 किलो सोना और 4 लाख कैश लेकर फरार हुए अपराधी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >