Bokaro News :बंगाल चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकस रही पुलिस

Bokaro News : पिरगुल-सेवाती घाटी में 48 घंटे पहले से नाकाबंदी

Bokaro News : प्रतिनिधि, कसमार. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर गुरुवार को कसमार थाना क्षेत्र के झारखंड-बंगाल सीमावर्ती इलाकों में पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही. चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर कसमार पुलिस ने बुधवार की शाम से ही सीमा पर नाकाबंदी शुरू कर दी थी. डीसी एवं एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई चुनाव से 48 घंटे पहले लागू की गयी, ताकि सीमा के रास्ते किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि या गड़बड़ी को रोका जा सके. इस दौरान कसमार थाना क्षेत्र के पिरगुल सेवाती घाटी में विशेष रूप से चेकपोस्ट बनाकर सघन जांच अभियान चलाया गया. सीमावर्ती रास्तों से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहनों की बारीकी से जांच की गयी. संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखी गयी. मौके पर चुनाव को लेकर विशेष तौर पर प्रतिनियुक्त इंस्पेक्टर दिनेश सिंह के अलावा कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार, एसआइ सत्येंद्र कुमार, मनीष कुमार सहित जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात थे. थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि बंगाल बोर्डर से जुड़े सभी मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और प्रत्येक प्रवेश बिंदु पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि चुनाव के दौरान और उसके बाद भी क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >