Bokaro News : फरार आरोपी के आवास पर चिपकाया इश्तेहार

Bokaro News : धनंजय कर्मकार पर है सचिन की हत्या का आरोप

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. बोकारो जीआरपी थाना के पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने गुरुवार को रेलवे गोल मार्केट स्थित धनंजय कर्मकार के आवास पर रेलवे न्यायालय रांची द्वारा जारी एक इश्तेहार चिपकाया. टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धनंजय कर्मकार पर 22 फरवरी को बोकारो स्टेशन परिसर के ऑटो स्टैंड में सचिन यादव की हत्या में शामिल होने का आरोप है. मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है. धनंजय कर्मकार उस वक्त से फरार है. इश्तेहार के जरिये न्यायालय ने धनंजय कर्मकार को अविलंब न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है. बताते चलें कि 22 फरवरी को बोकारो जीआरपी थाना क्षेत्र के बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ऑटो स्टैंड में देर शाम को भोला नामक युवक ने सचिन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद फरार हो गया था. जीआरपी थाना प्रभारी शंकर कुमार के साथ बालीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे थे. जीआरपी थानेदार इंस्पेक्टर शंकर प्रसाद के अनुसार मृतक के भाई ने जीआरपी को दिये आवेदन में अपने भाई के हत्या का आरोपी कुर्मीडीह निवासी भोलू कर्मकार, धनंजय कर्मकार व हसन शेख को आरोपी बनाया था. पुलिसिया जांच पड़ताल के दौरान अन्य युवक गिरफ्तार कर लिये गये थे, जबकि धनंजय कर्मकार फरार चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >