आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर 101 पौधे लगाए, संरक्षण का लिया संकल्प

आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर बोकारो में स्वयंसेवकों ने 101 पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जानिए इस खास कार्यक्रम की पूरी जानकारी।

बोकारो. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को बोकारो महानगर के विभिन्न नगरों व शाखाओं के स्वयंसेवकों ने सेक्टर-12 स्थित बंद पड़े विद्यालय परिसर में 101 पौधे लगाए. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी स्वयंसेवकों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया. कार्यक्रम का आयोजन एमएसएमई एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष शशि भूषण के नेतृत्व में किया गया.

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांत संचालक जगन्नाथ शाही, महानगर प्रचारक सुधीर कुमार, महानगर सह संघ चालक संजय राय, महानगर कार्यवाह तपन महतो, सह कार्यवाह जैनेंद्र कुमार, बिरसा मुंडा निःशुल्क विद्यालय के परशुराम, स्वदेशी जागरण मंच के मनीष कुमार, लघु उद्योग भारती के अभय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे. धर्मनाथ कुमार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dharmanath kumar

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >