बिरनी डकैती कांड का फरार आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

बिरनी गांव में एक साल पहले हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. फरार आरोपी मुश्ताक शेख उर्फ मो. मुश्ताक को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी मामले की जांच में अहम मानी जा रही है.

नावाडीह थाना क्षेत्र के बिरनी गांव में धनेश्वर साहु के घर हुई डकैती के मामले में एक साल से फरार आरोपी मुश्ताक शेख उर्फ मो. मुश्ताक को बोकारो पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखरी बस्ती का रहने वाला है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

18 अगस्त 2025 की रात हुई थी डकैती

बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि 18 अगस्त 2025 की रात करीब एक बजे 8 से 10 हथियारबंद अपराधियों ने बिरनी गांव निवासी धनेश्वर साहु के घर के पीछे का ताला तोड़कर प्रवेश किया था. अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को आतंकित किया और जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गये थे. घटना के बाद शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी थी.

सात आरोपियों को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने सात अप्राथमिकी आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया था. हालांकि, मुश्ताक शेख घटना के बाद से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ न्यायालय से इश्तेहार भी जारी किया गया था.

सूचना मिलने पर की गयी छापेमारी

एसपी ने बताया कि फरार आरोपी के संबंध में सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई में नावाडीह थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार सोनी, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार राम और आरक्षी शेख मो. शोहराब शामिल थे.

अन्य पहलुओं की भी जांच जारी

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही डकैती कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >