Road Accident: विजयदशमी के दिन बोकारो में सड़क हादसे के कारण 1 की मौत, विरोध में सड़क जाम

बोकारो में सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी है. लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी है. मृतक दूध बेचने का काम करता था.

Road Accident In Bokaro, बोकारो, मुकेश झा: बोकारो में विजयदशमी के दिन सड़क हादसे में मौत हो गयी है. घटना शनिवार सुबह बोकारो रामगढ़ मुख्य मार्ग पर उकरीद मोड़ के पास की है. मृतक के पहचान रजनीकांत राय के रूप में हुई. मृतक दूध बेचने का काम करता था. दुर्घटना के बाद लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दी है. वहीं, पुलिस लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है.

ट्रेलर की चपेट में आने से हुई मौत

जानकारी के मुताबिक मृतक रजनीकांत राय बोकारो के गौपालक बारी कॉपरेटिव का रहने वाला था. शनिवार सुबह वह उकरीद मोड़ के पास स्थित सुधा डेयरी से दूध देकर साइकिल से घर लौट रहा था. इस दौरान पीछे आ रही ट्रेलर ने धक्का मार दिया जिसके कारण वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद लोगों ने मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दी.

मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने की सड़क जाम

सड़क जाम कर रहे लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. दूसरी तरफ पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि वह दूध बेचकर ही अपने परिवार का भरण पोषण करता था. खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है. सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: खत्म नहीं हो रहा JSSC CGL अभ्यर्थियों का सत्याग्रह, अब बड़े आंदोलन की तैयारी में, इस तारीख को रांची में महाधरणा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >