Bokaro News : बोकारो थर्मल पावर प्लांट से बिजली उत्पादन बंद होने का खतरा

Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले ''ए'' पावर प्लांट से बिजली उत्पादन बंद करने का खतरा उत्पन्न हो गया है.

संजय कुमार मिश्रा, बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले ””ए”” पावर प्लांट से बिजली उत्पादन बंद करने का खतरा उत्पन्न हो गया है. यह स्थिति स्थानीय ट्रांसपोर्टरों द्वारा किये जा रहे आंदोलन के कारण 98 दिनों से ऐश पौंड से छाई की ट्रांसपोर्टिंग तथा पावर प्लांट के सेलो सिस्टम से ड्राई ऐश की ढुलाई बंद रहने के कारण उत्पन्न हुई है. एक और दो नंबर ऐश पौंड पूरी तरह से भर चुके हैं. किसी तरह काम चलाया जा रहा है. ज्यादा दबाव पड़ने पर ऐश पौंड के टूटने की आशंका भी है. सितंबर 2019 में ऐसी घटना हुई थी. डीजीएम कालीचरण शर्मा ने कहा कि एक सप्ताह तक किसी तरह से पौंड में जगह बना कर पावर प्लांट को चलाया जा सकता है. इस बीच समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्लांट से उत्पादन बंद करना पड़ सकता है. हालांकि समस्या के समाधान की दिशा में प्रयास किया जा रहा है. मालूम हो कि डीवीसी प्रबंधन छाई के उठाव के लिए टेंडर निकालता है. बोकारो थर्मल में आंदोलन कर रहे स्थानीय ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि अब तक सबसे कम रेट पर काम करते रहे हैं. नये टेंडर में प्रति टन प्रति किमी दस रुपया भाड़ा बढ़ाया जाये. प्रबंधन इस पर असमर्थता जता चुका है.

बिना अनुमति के हो रहा छाई का उठाव

कथारा-गोमिया मेन रोड पर छिलका पुल के पास डीवीसी की जमीन पर गिरायी गयी छाई का उठाव डीवीसी प्रबंधन से बिना अनुमति लिये किया जा रहा है. यहां छाई गिराने के बाद उसे मिट्टी से ढंक दिया गया था, ताकि क्षेत्र में प्रदूषण नहीं फैले. मामले को लेकर डीवीसी के डीजीएम काली चरण शर्मा ने कहा कि गुरुवार को मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >