Bokaro News : आवास सरेंडर करने आये डीवीसी के सेवानिवृत्त कर्मी की मौत

Bokaro News : भाई ने क्वार्टर का दरवाजा तोड़ा, बाथरूम में मिला शव

Bokaro News :प्रतिनिधि, बोकारो थर्मल. डीवीसी बोकारो थर्मल के 70 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मी जयप्रकाश गुप्ता की शनिवार को उनके आवास संख्या ई-16बी के बाथरूम में संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई. वह मूल रूप से बिहार के बिहारशरीफ के रहनेवाले थे और वर्तमान में मुंबई में अपनी पुत्री के पास रह रहे थे. वह बीते बुधवार को ही डीवीसी का आवास खाली कर विभाग को सौंपने के लिए बोकारो थर्मल आये थे. घटना का खुलासा तब हुआ, जब शुक्रवार रात से ही उनके कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई में रहने वाले दो पुत्र और एक पुत्री उन्हें फोन कर रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था. अनहोनी की आशंका होने पर बच्चों ने बोकारो थर्मल में ही रहने वाले अपने चाचा बैद्यनाथ प्रसाद उर्फ बैजू को इसकी सूचना दी. शनिवार को दिन के 11 बजे जब बैद्यनाथ प्रसाद उनके आवास पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया .घर के अंदर तलाश करने पर जय प्रकाश गुप्ता का शव बाथरूम में पड़ा मिला.

12 वर्ष पूर्व हो गया था पत्नी का निधन :

स्थानीय लोगों के अनुसार, दो दिन पहले ही उन्होंने भावुक होकर कहा था कि वे बोकारो थर्मल छोड़कर कहीं जाना नहीं चाहते, लेकिन डीवीसी द्वारा आवास का किराया साठ गुना बढ़ा दिये जाने के कारण वे इसे खाली करने पर मजबूर हैं. उन्होंने यह इच्छा भी जतायी थी कि यदि उनकी मृत्यु यहीं हो तो उन्हें सुकून मिलेगा. उल्लेखनीय है कि उनकी पत्नी का निधन करीब 12 वर्ष पूर्व कैंसर से हो गया था. घटना की जानकारी मृतक के बच्चों को दे दी गयी है और उनके रविवार को बोकारो थर्मल पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >