एनडीए प्रत्याशी के लिए रामगढ़ विधायक ने मांगे वाेट

एनडीए प्रत्याशी के लिए रामगढ़ विधायक ने मांगे वाेट

गोमिया. गोमिया प्रखंड के हजारी बस्ती में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर मातृ दिवस पर महिलाओं के लिए जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी और विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी, भाजपा गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के सह संयोजक डाॅ सुरेंद्र राज, विहिप जिलाध्यक्ष अभय सिंह, मुखिया तारामणि देवी थे. सुनीता चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. उन्हें रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है. केंद्र में फिर मोदी सरकार बनाने के लिए गिरिडीह सीट से एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी को वोट दें. अतिथियों के अलावा बसंती देवी, संध्या रानी, आशा देवी, विजयानंद प्रसाद, गंदौरी राम, शिवशंकर दुबे, संदीप राय आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर केशव मणि प्रसाद, जिप सदस्य धनेश्वर महतो, पीयूष चौधरी, अमृतलाल मुंडा, किशोर वर्मन सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >