Bokaro News : रामगढ़ ने गुमला को किया पराजित

Bokaro News : जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर लीग का दूसरा मैच खेला गया.

बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सुपर लीग का दूसरा मैच खेला गया. बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 4 में खेले गये इस मैच में अनुष्का कुमारी की घातक गेंदबाजी की मदद से रामगढ़ ने गुमला को 45 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 79 रन बनाये. आराध्या राज ने 20 एवं खुशी तिर्की ने 11 रन बनाये. गेंदबाजी में गुमला की सीमा कुमारी ने 10 रन देकर तीन विकेट लिये. एंजेला कुमारी, आंचल कुमारी व रिया कुमारी को एक-एक विकेट मिला.

अनुष्का कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड

जवाबी पारी खेलने उतरी गुमला की टीम 11.3 ओवरों में 34 रनों पर ऑल आउट हो गयी. टीम की कोई बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं पहुंच पायी. रामगढ़ की ओर से अनुष्का कुमारी ने तीन रन देकर चार व खुशी तिर्की ने 16 रन देकर तीन विकेट लिये. शिवन्या कुमारी को दो व कल्पना कुमारी को एक सफलता मिली. अनुष्का कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ शाहिद खान ने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >