Bokaro News : रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Bokaro News : बोकारो थर्मल में रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल में शनिवार को रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. रेलवे के अधिकारियों और आरपीएफ की मौजूदगी में जेसीबी से वैसे लगभग एक दर्जन घरों के आगे के हिस्से को तोड़ा गया, जो रेलवे की जमीन के अतिक्रमण के दायरे में आ रहे थे. मालूम हो कि रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन होकर बिरसा नगर, सुभाष नगर से आगे तक चहारदीवारी का निर्माण किया जायेगा. स्थानीय कोनार नदी श्मशान घाट के समीप से किये जा रहे चहारदीवारी निर्माण कार्य के बीच में कई घर और घरों के आगे का हिस्सा आ रहा है. रेलवे के अधिकारियों व आरपीएफ ने उन घरों व घरों के हिस्से को तोड़ने का निर्देश पहले ही दिया था. इसके बावजूद कई घरों के मालिकों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >