Bokaro News : एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध

Bokaro News : घरेलू व व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में की गयी भारी वृद्धि का विरोध किया गया.

इस्पात मजदूर मोर्चा-सीटू और एडवा की ओर से रविवार को नया मोड़-बिरसा चौक में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया. सीटू के महामंत्री आरके गोरांई ने कहा कि सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस घरेलू व व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में की गयी भारी वृद्धि की कड़ी निंदा करता है. इसे तत्काल वापस लिया जाये. सरकार वैश्विक तनाव और युद्ध के बहाने लोगों पर बोझ डालना चाहती है. एडवा की कंचन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के अपने ऊंचे दावों के बावजूद सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कामकाजी महिला दिवस के अवसर पर ही महिलाओं को रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का उपहार दिया है. सरिता ने कहा कि 2014 में जब भाजपा सत्ता में आयी थी, तब घरेलू सिलेंडर की कीमत करीब 410 रुपये थी. एक दशक में यह दोगुनी से अधिक हो गयी है. यूनियन के कोषाध्यक्ष देव कुमार ने कहा कि व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमतों में भी 114.50 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गयी है. एडवा नेत्री मीना ने कहा कि देश के कामकाजी लोगों को ऐसे अवसरवादी हथकंडों से धोखा नहीं खाना चाहिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएन सिंह ने की. मनोज शंकर, खुशावती, राज कुमार, आरकेपी वर्मा ने भी संबोधित किया.

कांग्रेसियों ने पीएम और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका

रसोई गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ रविवार को कांग्रेस प्रखंड कमेटी की ओर से चंदनकियारी में पीएम नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गया. केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी. जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने कहा कि जिले में गैस की किल्लत है. एजेंसियों के सामने लंबी कतारें लगी हुई हैं. केंद्र सरकार लगातार झूठ बोल कर आम जनता को गुमराह कर रही है कि गैस की किल्लत नहीं है. प्रखंड अध्यक्ष जलेश्वर दास ने कहा कि भाजपा कह रही है कांग्रेस भ्रम फैला रही है. लेकिन गैस की लाइनों में कांग्रेस नहीं, आम जनता खड़ी है. मौके पर तूफान साहनी, महाराज माहथा, रामपद रविदास, प्रफुल्ल गोप, तुफान साहनी, जलेश्वर महतो, दुर्गा रजवार, सब्बीर अंसारी, संजीत घोषाल, सुमन साहा, मदन प्रसाद, अनूप घोषाल, परमेश्वर महतो, उपेंद्र नाथ महतो, बादल दे, विमल चटर्जी, मानिक महतो, कलीम अंसारी, पार्वती रजवार, मंगल सिंह आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >