Bokaro News : घर में लगी आग में लाखों की संपत्ति जल कर खाक

Bokaro News : घर के कमरे से युवक को ग्रामीणों ने बचाया

Bokaro News : प्रतिनिधि, नावाडीह. ऊपरघाट के सुरही स्थित महेश महतो के घर में बुधवार की देर रात आग लग जाने से लगभग पांच लाख की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बुधवार की रात महेश महतो की पत्नी व पुत्र पंकज कुमार खाना खाने के बाद अलग-अलग कमरे में सो गये. रात में अचानक पंकज के कमरे से धुआं निकलते देख मां उठी और हो हल्ला करने लगी, तभी आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुत्र को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया. पुत्र को सुरक्षित कमरे से बाहर निकालने के बाद ग्रामीण जब तक आग को अपने काबू में करते, तब तक कमरे में रखी दो लाख कीमत की पत्तल बनाने वाली मशीन, एक लाख का पतल बनाने का रॉ मेटेरियल, नयी बाइक, दो एंड्राइड मोबाइल आदि जल कर राख हो गये. सूचना मिलते ही मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो ने घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी नावाडीह अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >