Bokaro News : सतर्कता जागरूकता अभियान को लेकर हुआ कार्यक्रम

Bokaro News : सीसीएल बीएंडके एरिया प्रबंधन की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

फुसरो, सीसीएल बीएंडके एरिया प्रबंधन की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को ऑफिसर क्लब करगली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और नाटक का मंचन किया. इसमें शिशु विकास विद्यालय संडेबाजार, चिल्ड्रेन पाराडाईज स्कूल कुरपनिया और संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय कुरपनिया के विद्यार्थियों भाग लिया. इन्हें शील्ड, मेडल तथा प्रशस्त पत्र देकर पुरस्कृत किया गया.

भ्रष्टाचार को बताया प्रगति में बाधक

इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन जीएम संजय कुमार झा ने किया. उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बाधक है. इसे समाप्त करने के लिए सभी को मिल जुलकर कार्य करना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन नोडल ऑफिसर प्रेक्षा मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह ने किया. मौके पर एसओ माइनिंग केएस गैवाल, एसओपी विनय रंजन टुडू, एरिया भू-राजस्व पदाधिकारी शंकर कुमार, सेफ्टी ऑफिसर भविष्य भारती, राम अयोध्या सिंह, तीजन करमाली, सिस्टर सलोनी, यूनियन प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद सिंह, गणेश महतो, शशि सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >