Bokaro News : जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

Bokaro News : सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया.

कथारा, सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से ऑफिसर्स क्लब में झारखंड स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया. इस अवसर पर डीएवी स्कूल कथारा व स्वांग के बच्चों और धनबाद के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा झारखंडी गीत, संगीत व नृत्य की प्रस्तुति दी गयी. इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्र के कार्यक्रम का उद्घाटन जीएम की पत्नी इंदु कुमार, जारंगडीह पीओ पीके सेन गुप्ता, स्वांग कोलियरी पीओ एके तिवारी, एसीसी, सेफ्टी, वेलफेयर सदस्यों ने किया.

बिरसा मुंडा के कृतित्व पर प्रकाश डाला

मुख्य अतिथि ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ब्रिटिश शासन एवं दबे कुचले लोगों के शोषण के खिलाफ जन समाज को एकत्रित करते हुए देश भक्ति के प्रति उन्हें जागरूक किया. श्री गुप्ता ने कहा कि देश की सभी जनजातियों ने मिलकर भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी. मौके पर अर्पिता महिला मंडल की सदस्य प्रीति सेन गुप्ता, सरिता तिवारी, सुनीता पासवान, शिखा सिन्हा, निविदिता मजूमदार, सारिका सुमन, सुमित्रा राम, आरती कुमारी, एसओ पीएंडपी अर्जुन कुमार प्रसाद, कृष्ण मुरारी, बी मोहन बाबू, माधुरी मड़के, एसके गुप्ता, डॉ एमएन राम, सूर्यप्रताप सिंह, राहुल कुमार सिंह, प्रदीप यादव, अजय गोप आदि आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >