DPS चास की डबल धमाकेदार जीत! ‘इंस्टीट्यूशन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड, प्राचार्या को भी मिला बड़ा सम्मान

दिल्ली पब्लिक स्कूल चास की प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए एकेडमिक लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

बोकारो: दिल्ली पब्लिक स्कूल-चास ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. नई दिल्ली में 8 अगस्त 2026 को आयोजित सिल्वरजोन फाउंडेशन के 23वें एजुकेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में डीपीएस-चास को प्रतिष्ठित ‘इंस्टीट्यूशन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. वहीं, विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी को उत्कृष्ट नेतृत्व और शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘एकेडमिक लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड’ प्रदान किया गया.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार को मिली पहचान

यह सम्मान विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार को प्रोत्साहन देने और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की पहचान है. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह उपलब्धि डीपीएस-चास परिवार के सामूहिक प्रयासों और विद्यार्थियों को बदलती दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

दूरदर्शी नेतृत्व के लिए सम्मानित हुईं प्राचार्या

डॉ. मनीषा तिवारी को दिया गया ‘एकेडमिक लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड’ उनके समर्पित नेतृत्व, शैक्षणिक दृष्टिकोण और विद्यार्थियों के लिए समृद्ध एवं प्रगतिशील शिक्षण वातावरण तैयार करने के प्रयासों की सराहना है. उनके मार्गदर्शन में विद्यालय शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ चरित्र निर्माण, रचनात्मकता, तकनीकी उन्नति और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर भी लगातार जोर दे रहा है.

विद्यालय के लिए दोहरी उपलब्धि

समारोह में जय प्रकाश पांडेय, आईआरपीएस, संयुक्त महानिदेशक एवं संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी, नागर विमानन महानिदेशालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. डीपीएस-चास को संस्थागत सम्मान और प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी को व्यक्तिगत नेतृत्व सम्मान मिलने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है. इसे विद्यालय के लिए गर्व और गौरव का यादगार अवसर बताया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >