Bokaro News : श्री राणी सती दादी का किया गुणगान

Bokaro News : फुसरो में दादी परिवार की ओर से श्री राणी सती दादी के मंगल पाठ का आयोजन किया गया.

फुसरो के महाराज श्री अग्रसेन स्मृति भवन में दादी परिवार फुसरो की ओर से रविवार को श्री राणी सती दादी के मंगल पाठ का आयोजन किया गया. दादी जी का अलौकिक शृंगार कर पूजन के बाद पाठ शुरू हुआ. भवन परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया. पुजारी संतोष दीक्षित ने पूजा करायी. गिरिडीह के मशहूर गायक आकाश व परिचय ने एक तेरा ही सहारा दादी…, मां आयी घर आपने…, आओं मां आओं भक्त घर…आदि भक्ति गीत प्रस्तुत किये. भक्ति गीतों पर महिलाएं खूब झूमीं. फूलों की होली, छप्पन भोग व सवामनी आकर्षण का केंद्र रहा. देर शाम महाआरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. आयोजन में दादी परिवार की कविता अग्रवाल, रेणु गोयल, बबीता गर्ग, रेणु अग्रवाल, प्रीति चांडक, कंचन अग्रवाल, राजकुमारी, सुशीला बुबना, आशा बुबना, संतोष खेमका, निशा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, नीलम गोयल, बरखा कारीवाल, सरोज अग्रवाल, सुनीता गोयल, सुनीता अग्रवाल, रानी, रचना बंसल, अनु गोयल, उर्मिला देवी आदि का योगदान रहा. मौके पर कृष्ण कुमार चांडक, प्रकाश राईका, सुशांत राईका, चंदु अग्रवाल, सुरेंद्र गोयल, विजय अग्रवाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >