जनजातीय गौरव दिवस पर मुंबई में सम्मानित किये जायेंगे प्रभात खबर के पत्रकार नागेश्वर

Janjatiya Gaurav Diwas|Jharkhand Foundation Day|धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले 20 लोगों को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथि स्वाधीनता संग्राम में आदिवासी समाज के योगदानों पर प्रकाश डालेंगे.

Janjatiya Gaurav Diwas|Jharkhand Foundation Day|जनजातीय गौरव दिवस पर प्रभात खबर के पत्रकार नागेश्वर को मुंबई में सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम का आयोजन झारखंड स्थापना दिवस (15 नवंबर) से एक दिन पहले 14 नवंबर को मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित यशवंतराव चव्हाण सेंटर में होगा. कार्यक्रम का आयोजन झारखंड इंटेलक्चुअल फोरम की ओर से किया गया है.

बिरसा मुंडा ने सीमित संसाधनों के साथ अंग्रेजों से लोहा लिया

धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती (Birsa Munda Birthday) की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले 20 लोगों को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथि स्वाधीनता संग्राम में आदिवासी समाज के योगदान पर प्रकाश डालेंगे. कार्यक्रम के संयोजक व बीजेपी झारखंड सेल (BJP Jharkhand Cell) के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा (Bhagwan Birsa Munda) ने भारत की जनजातियों का गौरव बढ़ाया. उन्होंने सीमित संसाधनों से अंग्रेजों से लोहा लिया था.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे कार्यक्रम में शामिल

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती और 22वें झारखंड स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई में द्वितीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है. समारोह में झारखंड के विशिष्ट लोगों के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागेश्वर कल गीतांजलि एक्सप्रेस से मुंबई जायेंगे.

Also Read: ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के लिए मध्य प्रदेश जायेंगे पीएम मोदी, रांची के जनजातीय संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन

झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम ने किया है आयोजन

झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम की ओर से जो आमंत्रण कार्ड जारी किया गया है, उसके उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सूर्या सेना के संस्थापक स्वामी सूर्य सतीश, महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील, भारतीय जनता पार्टी के उत्तर भारतीय मोर्चा के संजय पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता और महाराष्ट्र के पूर्व कॉर्पोरेटर राज वर्मा शामिल होंगे.

केंद्र सरकार दो साल से मना रही है जनजातीय गौरव दिवस

उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले साल भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था. बड़े पैमाने पर देश भर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया था. इस साल भी सरकार ने बिरसा मुंडी की जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया है.

Also Read: झारखंड में जनजातीय भाषाओं का पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए बनी कमेटी

गोमिया से रिपोर्टिंग करते हैं नागेश्वर

उल्लेखीय है कि नागेश्वर झारखंड के बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल में स्थित गोमिया प्रखंड से प्रभात खबर के लिए रिपोर्टिंग करते हैं. अपने तीन दशक की पत्रकारिता करियर में नागेश्वर ने आदिवासियों की जीवनशैली और उनकी समस्याओं पर केंद्रित कई खबरें लिखी हैं, जिसकी वजह से उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >