Bokaro News : फुसरो की दुकान से 15 लाख का जेवरात उड़ाने वाला गिरफ्तार

Bokaro News : फुसरो बाजार की एक दुकान से 15 लाख के जेवरात गायब करने वाले को गिरफ्तार किया गया है.

29 मार्च को फुसरो बाजार की एक सोना-चांदी दुकान से 15 लाख रुपये के जेवरात गायब करने वाले अभियुक्त निसार अली उर्फ काला (26 वर्ष) को बेरमो पुलिस ने शनिवार को ओडिसा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी मोबाइल लोकेशन के आधार पर हुई. वह ओडिसा के नोवापाडा जिला के बुदरोवाल्सा चिनाराव शाही कॉलोनी रायगडा का स्थायी निवासी है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके आवास से आठ लाख रुपये का सोना की चार पीस चेन ( 29.78 ग्राम), आठ पीस इयर रिंग (14.61 ग्राम), 22 पीस इयर रिंग (20.80 ग्राम) बरामद किया गया. इसके अलावे एक मोबाइल जब्त किया गया है. बाकी जेवरात की बरामदगी को लेकर छापेमारी जारी है.

एसपी ने दी मामले की जानकारी

यह जानकारी कैंप दो स्थित एसपी कार्यालय में एसपी हरविंदर सिंह ने रविवार को पत्रकारों को दी. बताया कि बेरमो थाना में 29 मार्च को पेटरवार के पिछरी दक्षिणी निवासी राजेंद्र प्रसाद दास ने दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. उन्होंने बताया था कि फुसरो बाजार स्थित उनकी दुकान में दोनों लोग आये और बातचीत में उलझा कर 15 लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर गायब हो गये. इसी तरह का एक और मामला चंद्रपुरा थाना में 19 दिसंबर 2025 को दर्ज कराया गया था. मामला दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, तकनीकी समीक्षा के बाद बेरमो थाना व चंद्रपुरा थाना की एक टीम बनायी गयी. एसपी ने बताया कि निसार अली ने स्वीकार किया है कि दुकान से जेवरात उसने गायब किये थे. गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में ओडिसा के कोरापुर जेल में रहा है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. छापेमारी दल में पुअनि शाहीद अंसारी व अमरजीत कुमार, सअनि प्रभात किरण कोकिल, आरक्षी जितेंद्र दास, दिलीप कुमार महतो के साथ तकनीकी शाखा के सदस्य शामिल थे. मौके पर बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, इंस्पेक्टर रोहित सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >