Bokaro News : लोगों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

Bokaro News : केबी कॉलेज बेरमो में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम किया गया.

केबी कॉलेज बेरमो में एनएसएस इकाई द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम किया गया. प्राचार्य प्रो लक्ष्मी नारायण राय ने प्राध्यापकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को शपथ दिलायी. कहा कि यह आयोजन का उद्देश्य लोगों को मतदान एवं मतदाता के रूप में उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मूल शक्ति नागरिकों में निहित है. ऐसे में नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक होना आवश्यक है. एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पोस्टर, स्लोगन, भाषण व निबंध के माध्यम से संदेश दिया. इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार राय महतो, डाॅ साजन भारती, डाॅ नीला पूर्णिमा तिर्की, डाॅ मधुरा केरकेट्टा, प्रो पीपी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, प्रो सुनीता कुमारी, डॉ व्यास कुमार, प्रो विपुल कुमार पांडेय, प्रो अमीत कुमार रवि, डाॅ वासुदेव प्रजापति, डाॅ विश्वनाथ प्रसाद आदि उपस्थित थे.

केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा की ओर से निकाली गयी रैली

केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्राचार्य संजय प्रसाद के मार्गदर्शन व शिक्षक बीएन सिंह, राजश्री सिंह व शिक्षिका रागिनी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली. इसके माध्यम से बालिकाओं के अधिकार, सम्मान व सुरक्षा का संदेश दिया गया. प्रार्थना सभा में प्राथमिक शिक्षक सतीश कुमार के मार्गदर्शन में प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक और माध्यमिक विभाग द्वारा भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन किया गया. पुस्तकालय अध्यक्ष विनोद कुमार द्वारा बालिकाओं के हक में लायी गयी नीतियों का वीडियो दिखाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >