Bokaro News : छठ के गीतों पर झूमे लाेग

Bokaro News : छठ पर्व के मौके पर बालू बैंकर सिंगारबेड़ा और शारदा कॉलोनी में जागरण का आयोजन किया गया.

फुसरो, छठ पर्व के मौके पर बालू बैंकर सिंगारबेड़ा और शारदा कॉलोनी में मंगलवार की रात को जागरण का आयोजन किया गया. बालू बैंकर में श्री श्री छठ पूजा समिति नवयुवक संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, भाजपा नेता शिवलाल रवि, बैजनाथ महतो, पूर्व पार्षद रामेश्वर महतो, सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो, प्रमोद अग्रवाल आदि ने किया. इसके बाद धनबाद से आये कलाकारों ने जागरण की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की. गायक जयप्रकाश चौहान, बृजमोहन चौहान, तरुण कुमार, जागेश्वर रजवार, गायिका वर्षा कुमारी, रिचा सिंह ने लहर मारे धीरे धीरे…, मारबो रे सुगवा…, सवा लाख के साड़ी भीजे…, भोरवे में नदिया नहाइब…, केलवा के पात पर… समेत छठ के गीत प्रस्तुत किये. मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपक महतो, सचिव महेश देशमुख, कोषाध्यक्ष जगेश्वर रजवार, सदस्य डॉ हिरामन महतो, डॉ भागीरथ महतो, धनेश्वर महतो, बासुदेव महतो गोमा, भुनेश्वर सिंह, रंजीत राय, परशुराम महतो, उमेश महतो, आनंद सिंह आदि उपस्थित थे.

छठ घाट केकरा संगे…

शारदा कॉलोनी में कार्यक्रम का उद्घाटन आरसीएमयू ढोरी के अध्यक्ष साधु बाउरी और मकोली ओपी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने किया. इसके बाद देवरिया, यूपी की गायिका सुनीता सिंह, स्नेहा, ज्योति, गायक जितेन कुमार आदि ने कोसिया भराये लागल…, जय छठी मैया…, छठी मईया आई ना दुआरिया…, दुखवा मिटाई छठी मइया…, छठ घाट केकरा संगे…, शीतली बियरिया शीतल दूजे पनिया…आदि गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया. आयोजन में चांदनी म्यूजिकल ग्रुप राहुल भगत, विवेक दिगार, रवि विश्वकर्मा, रंजीत हरि, देशो साहू, भोला भारती आदि का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >