जिले में एक पॉजिटिव की खबर सुनते ही घरों में दुबके लोग

झारखंड के बोकारो जिले में रविवार को कोरोना का एक मरीज मिलने की सूचना मिलने के बाद चास व आसपास के क्षेत्रों में सन्नाटा पसर गया. दहशत में लोग अपने-अपने घरों में ही दुबके रहे.

चास. झारखंड के बोकारो जिले में रविवार को कोरोना का एक मरीज मिलने की सूचना मिलने के बाद चास व आसपास के क्षेत्रों में सन्नाटा पसर गया. दहशत में लोग अपने-अपने घरों में ही दुबके रहे. सब्जी व राशन खरीदने के लिए लोग सुबह घरों से निकले थे. लेकिन 11 बजे के बाद लोग बाहर निकलने से बचते रहे. बैंकों में प्रत्येक दिन सैनिटाइजेशन की मांगचास. बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने जिले के सभी बैंक शाखाओं में प्रत्येक दिन सैनिटाइज कराने की मांग की जिला प्रशासन से की है. चेंबर अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में लोग बैंक पहुंच रहे हैं. इससे संक्रमण का खतरा बना रहता है. डीडीसी रवि शंकर मिश्रा से आग्रह किया गया है कि बैंकों में नियमित सैनिटाइजेशन हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >