Bokaro News : छठ घाटों की सफाई और रास्तों की मरम्मत में जुटे लोग

Bokaro News : छठ काे लेकर घाटों की सफाई और सजावट का कार्य जारी है.

गांधीनगर, गांधीनगर क्षेत्र के छठ घाटों की सफाई और सजावट का कार्य अंतिम चरण में है. कुरपनिया संत अन्ना स्कूल के पास गोदोनाला के तट पर स्थित छठ घाट की सफाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है. सड़कों की भी सफाई व मरम्मत चल रही है. कई जगह तोरण द्वार भी बनाये गये हैं. संडे बाजार, फ्राइडे बाजार, जरीडीह बाजार, बेरमो स्टेशन, बैदकारो सूर्य मंदिर आदि क्षेत्रों के छठ घाटों की भी आकर्षक सजावट की गयी है. क्षेत्र छठ गीतों से भक्तिमय हो गया है.

बोकारो थर्मल

. बोकारो थर्मल में कोनार नदी के छठ घाटों में तैयारी अंतिम चरण में चल रहा है. बीटीपीएस और कथारा एरिया प्रबंधन की ओर से छठ घाटों की सफाई करायी जा रही है. रास्तों को भी दुरुस्त किया जा रहा है. स्थानीय थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने भी छठ घाटों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था और सफाई का जायजा लिया. मौके पर डीवीसी सिविल के प्रबंधक राहुल उरांव, प्रशांत कुमार, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, संजय सिंह, मुरारी सिन्हा, बैद्यनाथ गुहा, राजेश सिंह आदि मौजूद थे. गोविंदपुर डी पंचायत में छठ को लेकर बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार के निर्देश पर सफाई अभियान मुखिया चंदना मिश्रा द्वारा दूसरे दिन भी चलाया गया. शुक्रवार को गुरुद्वारा, थाना चौक, जुबली पार्क और गांधी मार्केट के आसपास सफाई की गयी.

तेनुघाट.

तेनुघाट पंचायत के छठ घाटों की सफाई और रास्तों की मरम्मत का काम मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने शुरू कराया है. इसमें जेसीबी और मजदूरों को लगाया गया है. घरवाटांड़ निवासी अनिल यादव भी जेसीबी मशीन लगा कर घाट की सफाई करा रहे हैं. घाटों की सफाई व मरम्मत कार्य में समाजसेवी संतोष कुमार श्रीवास्तव, बादल कुमार, दीपक गुप्ता, रॉकी जायसवाल, उदय यादव समेत कई युवक लगे हैं.

ललपनिया़

साड़म पश्चिमी पंचायत क्षेत्र में दामोदर तट स्थित छठ घाटों की सफाई की शुरुआत शुक्रवार को समाजसेवी सूरज लाल सिंह ने निजी मद से और ओएनजीसी के सौजन्य से की गयी. मौके पर जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, उप मुखिया पंकज कुमार जैन, राम प्रसाद, अजीत नारायण प्रसाद, अशोक यादव, सूरज, सुदामा तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >