Bokaro News : सरहुल महोत्सव में मांदर की थाप पर थिरके लोग

Bokaro News : नावाडीह के बाजारटांड़ में प्रखंड स्तरीय सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन

Bokaro News : प्रखंड के बाजारटांड़ स्थित प्रखंड सरना स्थल परिसर नावाडीह में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय सरहुल पूजा समिति नावाडीह की ओर से धूमधाम के साथ प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव मनाया गया. यहां नायके हड़ाम रामेश्वर हेंब्रम एवं मांझी हड़ाम जीतन सोरेन की देखरेख में गांव – ग्राम की सुख समृद्धि व धरती के हरा भरा रहने की कामना के साथ साल वृक्ष के समीप मारांग बुरु जाहेर आयो की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद यहां मुर्गा बलि देने के बाद लोगों के बीच सखुआ का फूल और प्रसाद का भी वितरण किया गया. इसके बाद मांदर की थाप पर महिलाएं व युवतियों ने सामूहिक नृत्य से समां बांध दिया. झामुमो के युवा नेता अखिलेश महतो उर्फ राजू , प्रमुख पूनम देवी, बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम आदि ने भी नृत्य किया. मौके पर झामुमो नेता श्री महतो कहा कि यह पर्व आदिवासी समुदाय की प्रकृति प्रेम को दर्शाता है. सरहुल झारखंड की सभ्यता व संस्कृति की पहचान है. इस त्योहार के दौरान प्रकृति की पूजा की जाती है, जिसमें सखुवा का पेड़ व फूल का त्योहार में उपयोग किया जाता है. प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि सरहुल आदिवासियों के प्रकृति प्रेम का प्रतीक है. पर्व के साथ हमें जंगल को बचाने के दिशा में भी काम करने की जरूरत है. मौके पर मुखिया किरण देवी, पंसस निर्मल महतो, अल्पसंख्यक नेता शाहीद अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम हेंब्रम, सचिव गुलाम सरवर, सखीलाल किस्कू, झामुमो नेत्री बिलसी देवी, सुशीला हेंब्रम, कमेटी के अध्यक्ष भोला मरांडी, सचिव सुनील टुडू, कोषाध्यक्ष मुकेश सोरेन, हेमलाल मरांडी, मुकेश हेंब्रम, दुखन सोरेन, कालो मरांडी, मोतीलाल हेंब्रम, भुनेश्वर मुर्मू, जीतन सोरेन, पिंटू हेंब्रम, जीतलाल किस्कू, मोतीलाल किस्कू, मिथुन हेंब्रम, अजीत बेसरा, गंगाराम मुर्मू, रतिलाल मुर्मू, नकुल हेंब्रम, तारो महतो, भोला महतो, भरत दास, भोला दास, बुधन हेंब्रम, मनोज मुर्मू, भुवनेश्वर मुर्मू, पुरन सोरेन, जीतन मुर्मू, चरकु मरांडी, बिलसी तुरी, उमेश हेंब्रम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >