Bokaro News : राज्य सरकार से निराश हो चुकी है जनता : सुदेश महतो

Bokaro News : बोकारो के कई जेएलकेएम नेताओं ने थामा आजसू का दामन

Bokaro News : प्रतिनिधि, चास. आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोकारो के कई जेएलकेएम नेताओं ने आजसू पार्टी बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो के नेतृत्व में पूर्व उपमुख्यमंत्री व आजसू प्रमुख सुदेश महतो के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली.

मौके पर सुदेश महतो ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार से जनता निराश हो चुकी है. राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति फिर दयनीय हो चुकी है. महिलाओं की सुरक्षा दांव पर है. श्री महतो ने कहा कि कभी पेपर लीक होने की खबर आती है तो कभी ट्रेजरी घोटाला सामने आता है. उन्होंने कहा कि अगर असम चुनाव की थकान मिट गयी हो तो राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन थोड़ा राज्य की जनता के दर्द की तरफ ध्यान दें. श्री महतो ने मिलन समारोह में आये नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करने की तैयारी करनी होगी.

ये हुए पार्टी में शामिल :

इस अवसर पर जेएलकेएम नेता निर्मल महतो व गजेंद्र महतो उर्फ पप्पू ,विजय कुमार पासवान, डॉ प्रिंयका कुमारी, दिलीप कु महतो, संतोष कुमार राम, रोहित पांडे, मोनू पांडे , राजेश पांडे, धीरज पांडे, पिकु, विक्की रविदास, नरेश राय, अनिल हरि, सीताराम महतो सहित अन्य ने पार्टी की सदस्यता ली.

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव यशोदा देवी, जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, दीपक महतो , संजय मेहता, परवाज खान, संतोष महतो, नरेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >