सेक्टर पांच : पटना से बोकारो पहुंची युवती ने बडी बहन के यहां लगा ली फांसी

बोकारो के सेक्टर पांच में पटना से आई 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका मूल रूप से बिहार के शेखपुरा की रहने वाली थी।

बोकारो. सेक्टर छह थाना क्षेत्र के सेक्टर पांच स्थित सेंटर मार्केट के एक प्लॉट स्थित आवास में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगा कर जान दे दी. घटना गुरूवार को दोपहर में घटी है. युवती दो दिन पहले पटना से बोकारो सेक्टर पांच स्थित किराये के मकान में रहनेवाली बडी बहन के यहां आयी थी. बडी बहन की सूचना पर सेक्टर छह थाना घटनास्थल पर पहुंची. शव को फंदे स उतार कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, युवती पटना से दो दिन पहले अपनी बडी बहन के पास बोकारो सेक्टर पांच आयी थी. गुरूवार को बडी बहन सेक्टर पांच स्थित एक निजी विद्यालय में पढनेवाले अपने बच्चे को लाने गयी थी. वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा बंद पाया. खटखटाने पर आवास नहीं खुलने की जानकारी सेक्टर छह थाना इंस्पेक्टर संगीता कुमारी को दी गयी. पुलिस टीम पहुची.

दरवाजा तोड़ने के बाद युवती को पंखे के सहारे फंदे से लटकता पाया. युवती के पिता मणिपुर में अर्द्धसैनिक बल में कार्यरत है. जबकि बडे जीजाजी सुमन कुमार निमियाघाट में थाना प्रभारी है. फिलहाल श्री कुमार एक केस के जांच के सिलसिले में बिहार गये है. मृतक युवती मूल रूप से बिहार के शेखपुरा की रहनेवाली थी. घटना के कारण की पुलिस जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >