Bokaro News : बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) के बैनर तले शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष स्वास्थ विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बकाया मानदेय सहित अन्य मांग को लेकर प्रदर्शन किया. यूनियन महामंत्री रामश्रय प्रसाद सिंह ने कहा : सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन का भुगतान, डीए बढ़ोतरी, इएसआइ सहित अन्य सुविधा कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है. कर्मियों के समक्ष लड़ो या मारो जैसी स्थिति बनी हुई है. कर्मियों की समस्याओं का हल नहीं निकलता है, तो तीन मार्च से सभी हड़ताल पर जायेंगे. प्रदर्शन में सीपी सिंह, सागर राम, सरस्वती, विकास, मंजू, अनिल सिंह, सोनम, राज कुमार टुडू, छोटू, शंकर, रेखा, विकास, बबली, सोनल देवी, विजय ठाकुर, उमेश मिंज, लखीकांत, अश्वनी कुमार, गोवर्धन, मनीष आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
