Bokaro News : कार्मेल स्कूल शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम

Bokaro News : शिक्षकों ने भी अपने विचार किये साझा

Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल में गुरुवार को स्कूली शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन स्कूली की प्राचार्य एम मलर ने किया. कार्यक्रम का विषय था ‘प्रभावी और रचनात्मक शिक्षण अधिगम प्रक्रिया. शिक्षकों को नयी और सृजनात्मक शिक्षण विधियों से अवगत कराया गया. कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि अत्यंत इंटरएक्टिव भी था, जिसमें शिक्षकों ने अपने अनुभव और विचार साझा किये. इसके पूर्व कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक एवं उप प्राचार्य सिस्टर एम इनेट ने कार्यक्रम में सिस्टर एम मलर का स्वागत किया. मौके पर स्कूल की प्राचार्य ने शिक्षकों से शिक्षण कार्य को एक सेवा और कला के रूप में प्रस्तुत करने आह्वान किया. कार्यक्रम मेंं स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाए मौजूद थीं. अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका सोमा बासु ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >