चास में लगाये जायेंगे एक हजार पौधे : अपर नगर आयुक्त

पर्यावरण दिवस के अवसर पर निगम परिसर में किया गया पौधरोपण

चास. पर्यावरण दिवस के अवसर पर चास नगर निगम की ओर से निगम परिसर में पौधरोपण किया गया. अपर नगर आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा पूरे चास शहर में निगम एवं सामाजिक संस्था वर्ल्ड ग्रीन लाइन की ओर से चास सिटी मिनी फॉरेस्ट सार्वजनिक स्थलों में विकसित किया जायेगा. निगम परिसर व आसपास के सरकारी कार्यालयों में 1000 पौधा लगाया जायेगा. पौधरोपण कार्यक्रम में चास अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता, निगम के सहायक नगर आयुक्त मुक्ति किड़ो, प्रियंका कुमारी, निगम कर्मी व वर्ल्ड ग्रीन लाइन की सदस्य प्रीति रंजन दास, अमृत बाउरी, सीतेश भारती, शंभू दास सहित अन्य उपस्थित थे. वहीं कालापत्थर शिव चंडी मंदिर प्रांगण में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों ने पौधरोपण किया. नेतृत्व कालापत्थर पंचायत के मुखिया दिनेश रजक ने किया. मुख्य अतिथि जिप सदस्य रिम्पा चक्रवर्ती व अन्य पंचायत प्रतिनिधि थे. सभी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के पौधा लगाना जरूरी है.

वर्ल्ड ग्रीन लाइन ने लगाये 100 पौधे

बोकारो. वर्ल्ड ग्रीन लाइन की ओर से बुधवार को चास नगर निगम परिसर व वार्ड 15 में 100 पौधे लगाये गये. अध्यक्ष प्रीति रंजन ने कहा कि संस्था की ओर से इस मॉनसून में 20 सिटी मिनी फॉरेस्ट के साथ 3000 से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर रजत कुमार आश, राजकुमार, आयुष, श्रुति प्रमाणिक, आलोक कुमार, सितेश भारती,अमृत बाउरी,शंभू दास, विजय बाउरी,गौरी नाथ बनर्जी, निमाई गोराई आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >