बाहर से आने वाले 4545 लोग हाउस कोरोंटाइन में

बोकारो : राज्य व जिला के बाहर से आने वाले 167 लोगों ने गुरुवार को विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करायी. जांच के दौरान सभी लोगों को सामान्य पाया गया. कोरोना वायरस का प्रभाव नहीं फैले एहतियात के तौर सभी को घरों में रहने की सलाह दी गयी. साथ ही स्वास्थ्य में होने वाले […]

बोकारो : राज्य व जिला के बाहर से आने वाले 167 लोगों ने गुरुवार को विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करायी. जांच के दौरान सभी लोगों को सामान्य पाया गया. कोरोना वायरस का प्रभाव नहीं फैले एहतियात के तौर सभी को घरों में रहने की सलाह दी गयी. साथ ही स्वास्थ्य में होने वाले परिवर्तन की जानकारी देने को कहा गया. गुरुवार तक बोकारो जिला के 4545 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाउस क्वारंटाइन किया गया. सदर अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चास में 25, बेरमो में नौ, चंदनकियारी में 38, गोमिया में 24, नावाडीह में 10, जरीडीह में 25, कसमार में 21 व पेटरवार में 15 मरीजों की जांच की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >