Bokaro News : जयंती पर कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर किये गये याद

Bokaro News : कवि गुरु रवींद्र नाथ ठाकुर की 165वीं जयंती जगह-जगह मनायी गयी.

कवि गुरु रवींद्र नाथ ठाकुर की 165वीं जयंती शनिवार को जगह-जगह मनायी गयी. संत जेवियर्स स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत रवींद्र संगीत से हुई. प्राचार्य फादर अरुण मिंज एसजे ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर को एशिया का पहला नोबेल पुरस्कार मिला था. उन्होंने भारत का राष्ट्रगान जन गण मन… और बांग्लादेश का राष्ट्रगान आमार सोनार बांग्ला… लिखा था. इसके अलावा कई कविताएं, उपन्यास, लघु कथाएं, नाटक व निबंध लिखे. उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना ”गीतांजलि” है. वर्ष 1915 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें नाइटहुड की उपाधि दी. उनका जीवन देश के लिए समर्पित रहा. मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. चास में मनाई गयी जयंती : चास. चास मेन रोड चेक पोस्ट स्थित रवींद्र भवन परिसर में शनिवार को मानभूम सांस्कृतिक परिषद और भारती संघ की ओर से विश्व कवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनायी गयी. लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. परिषद के वरीय सदस्य मथुरा मोदक ने कहा कि गुरुदेव का जीवन ज्ञान, संवेदना और मानवता का अद्वितीय संगम था. उनकी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को सीख देती रहेंगी. मौके पर रामदास लाहा, जगन्नाथ बाउरी, सुकुमार साहा, श्यामल सिन्हा, तारक घोषाल, मंटू अड्डी, मनोज साहा, बमकेश बाउरी आदि उपस्थित थे . संगीत नाटक अकादमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम संगीत नाटक अकादमी छऊ केंद्र चंदनकियारी में शनिवार को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर विशेष सांस्कृतिक का आयोजन किया गया. भारत सेवाश्रम संघ धनबाद प्रशाखा के स्वामी और चंद्रा विद्यालय की प्राचार्या सीमा, छऊ केंद्र के संयोजक डॉ संजय, अकादमी सम्मान से सम्मानित परीक्षित महतो व बंगाल से आये भुवन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम में झारखंड सहित पश्चिम बंगाल से आये कलाकारों, विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों ने संगीत-नृत्य प्रस्तुत किये. मौके पर विजय कुमार, महेश राउत, स्वप्न कुमार, गोपाल कुमार, राकेश आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >