Bokaro News : तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव नौ मार्च से, तैयारी शुरू

Bokaro News : मारवाड़ी पंचायत के सदस्यों ने चास धर्मशाला मोड़ स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में की बैठक, आयोजन को सफल बनाने को लेकर किया गया विचार-विर्मश

चास, मारवाड़ी पंचायत चास-बोकारो की ओर से तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन नौ मार्च से शुरू होगा. आयोजन को सफल बनाने को लेकर मारवाड़ी पंचायत के सदस्यों ने बुधवार को चास धर्मशाला मोड़ स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बैठक की. कार्यक्रम के संयोजक जय प्रकाश तापड़िया ने कहा कि नौ को मारवाड़ी पंचायत भवन से निसान यात्रा निकाली जायेगी. इसमें 701 की संख्या में निसान उठाया जायेगा. कोलकाता की गायिका स्वीटी पटवारी अपने भजनों से श्याम बाबा के भजनों की वर्षा करेगी.

10 मार्च को भजनों की प्रस्तुति देंगे कलाकार

10 को लक्ष्मी नारायण मंदिर में कोलकाता के गायक राजू मेहरा व स्वीटी पटवारी भजनों की प्रस्तुति देंगे. रात्रि जागरण के साथ प्रातः चार बजे मंगला आरती और 11 तारीख को सुबह से ही बारस की धोक प्रारंभ होगी एवं दोपहर एक बजे मंगला आरती के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम सेवा संस्थान, श्री रानी सती भक्त मंडल, मारवाड़ी पंचायत, मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी युवा मंच उड़ान, मारवाड़ी सम्मेलन, श्री श्याम दीवाने, श्री श्याम बाल मंडल के सदस्य लगे हुए है.

ये थे मौजूद

बैठक में डॉक्टर रतन केजरीवाल, गोपाल मुरारका, अशोक जगनानी, अनिल गोयल, विकास अग्रवाल, अजय केजरीवाल, गंगा देवी भालोटीया, अंबिका हेमका, निधि हेमका, सुधा पिपुरिया, विनिता खंडेलवाल, रजनी अग्रवाल, गोपाल टमकोरिया, मनोज अग्रवाल, मनोज मानकासिया, रितेश लोधा, सुशील गर्ग, प्रमोद तापड़िया, श्याम पोद्दार, निशांत अग्रवाल, कमल अग्रवाल, अमन सिंघानिया, लव केडिया, राम केडिया, राजकुमार पोद्दार, दीपक झाझरिया, महेंद्र सोमानी, सुरेश पेडिवाल सहित अन्य श्याम भक्त उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >