Bokaro News : अधिकारियों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

Bokaro News : बेरमो एसडीएम मुकेश मछुवा ने शनिवार को तेनुघाट छठ घाट का निरीक्षण किया.

तेनुघाट, बेरमो एसडीएम मुकेश मछुवा ने शनिवार को तेनुघाट छठ घाट का निरीक्षण किया. कहा कि छठ पूजा से पूर्व सभी छठ घाटों की सड़कों की मरम्मत करा दी जायेगी. पूजा समितियों से अपील है कि घाटों की सफाई पर ध्यान दें. मौके पर गोमिया बीडीओ महादेव महतो, संतोष श्रीवास्तव, शिव शंकर कुमार और नितिन कुमार थे. फुसरो. फुसरो नगर परिषद के प्रशासक राजीव रंजन ने हिन्दुस्तान पुल फुसरो, करगली गेट, बेरमो स्टेशन, बालू बैंकर, ढोरी खास, कदमाडीह, कल्याणी के छठ घाटों और स्थानीय तालाब के घाटों का निरीक्षण किया. छठ से पूर्व सभी छठ घाटों की सफाई और सुगम रास्ते की व्यवस्था करने का निर्देश कर्मचारियों व सफाई कर्मियों को दिया. कहा कि छठ पूजा को लेकर फुसरो नप क्षेत्र के सभी 28 वार्डों में युद्ध स्तर से सफाई कार्य शुरू करा दिया गया है. इस दौरान कई छठ घाटों की सफाई भी की गयी. मौके पर कार्यालय सहायक राजीव रंजन कुमार, शंकर कुमार, धीरज राम, छोटू राम, रवि कुमार, सुदर्शन कुमार, इंदर कुमार, बिरजू कुमार आदि मौजूद थे.

सफाई पर पहल करने की बात कही

ललपनिया. गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो और सीओ आफताब आलम ने भगत अहरा, बोकारो नदी और साड़म स्थित दामोदर नदी के छठ घाटों का अवलोकन कर सफाई पर पहल करने की बात कही. छठ पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर गोमिया और आइइएल गोमिया थाना प्रभारी से बात की. मौके पर गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, मुखिया शोभा देवी, माले नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >