Bokaro News : गॉड इज वन के संस्थापक की पुण्यतिथि मनी

Bokaro News : सामाजिक संस्था गॉड इज वन के संस्थापक की पुण्यतिथि मनायी गयी.

सामाजिक संस्था गॉड इज वन के संस्थापक उदय शंकर सिन्हा की पांचवीं पुण्यतिथि रविवार को संडे बाजार में मनायी गयी. श्रद्धांजलि सभा में अतिथियों ने स्व सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे ने कहा कि पूर्वजों का सम्मान करना चाहिए, तभी ईश्वर का भी आशीर्वाद मिलता है. बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा दें. कोयला क्षेत्र में कई तरह के बदलाव आये हैं, हमें मिलकर इससे लड़ना है. भाजपा नेता मधुसूदन सिंह ने कहा कि मनुष्य को अच्छे कर्म करने चाहिए. एटक नेता सुजीत कुमार घोष ने कहा कि स्व सिन्हा ने सामाजिक संस्था को पूरे झारखंड में पहचान दिलायी. जिप सदस्य टीनू सिंह, एचएमकेयू नेता इंद्रदेव महतो, आजसू नेत्री यशोदा देवी, जिप सदस्य नीतू सिंह, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह ने कहा कि अच्छे कर्म करने वालों को लोग हमेशा याद किये जाते हैं.

पत्रकार राकेश वर्मा, भाकपा नेता आफताब आलम खान, अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कैलाश ठाकुर, आजसू नेता वुचू सिंह, श्याम नारायण सतनामी, राम अयोध्या सिंह, मो सरफुद्दीन, दिनेश पांडे आदि ने भी संबोधित किया. स्वागत संबोधन संस्था के सचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, संचालन शिव प्रकाश पांडे तथा धन्यवाद ज्ञापन स्व सिन्हा के पुत्र विवेक कुमार सिन्हा ने किया. मौके पर सरदार गुरमीत सिंह, अमृतपाल सिंह, टीपू महतो, किशोरी शर्मा, संतोष कुमार, अजय झा, अविनाश सिन्हा, मुकेश सिन्हा, सनी नायर, बबलू सिंह, विमल तालापात्रो, संजय लाला, धीरज कुमार सिन्हा, महेंद्र सिन्हा, अजीत वर्मा, गोपाली सिंह, ज्योति लाला, रवि शंकर सिन्हा, गोपाल नारायण सिन्हा, राणा रणधीर सिंह, राम पुकार राम, नीरज सिन्हा आदि उपस्थित थे.

चिट्ठी ना कोई संदेश…

मौके पर स्कूली बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया. भजन संध्या में विनीत तिवारी ने चिट्ठी ना कोई संदेश…, भवरवा के तोहरा संग जाई…और लच्छू कुमार ने आदमी मुसाफिर है… गीत प्रस्तुत किये. इनका साथ बसंत सिंह व उनकी मंडली ने दिया.

मोतियाबिंद व नेत्र जांच शिविर का आयोजन

संस्था के प्रधान कार्यालय में मोतियाबिंद व नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ. उद्घाटन अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, स्व सिन्हा की धर्मपत्नी नीता सिन्हा, कथारा आंख अस्पताल के डॉ आराेफील शेख, डॉ मेहराब आदि ने किया. शिविर में 85 मरीजों की नेत्र जांच की गयी. इसमें से 40 में मोतियाबिंद के लक्षण पाये गये. इनका लेंस प्रत्यारोपण 19 जनवरी को कथारा आंख अस्पताल में किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >