कथारा, नशापान बंद करने को लेकर गोमिया प्रखंड अंतर्गत बांध पंचायत में शराब बेचने वालों की दुकानों में गुरुवार को मुखिया मुरली देवी और ग्रामीणों ने नोटिस चिपकाया. यह कार्रवाई ग्रामीणों के आवेदन पर की गयी. बांध कॉलोनी, साव टोला, कमार टोला, हरिजन टोला, दूधमटिया हरिजन टोला में शराब बेचने वालों की दुकानों में पंचायत कार्यालय का नोटिस चिपकाया गया. मौके पर बबलू यादव समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
