BOKARO NEWS : श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर निकली निसान यात्रा

BOKARO NEWS : श्याम बाबा का जन्मोत्सव को लेकर मंगलवार को मारवाड़ी समाज की ओर फुसरो में निसान यात्रा निकाली गयी.

फुसरो. श्याम बाबा का जन्मोत्सव को लेकर मंगलवार को मारवाड़ी समाज की ओर फुसरो में निसान यात्रा निकाली गयी. निसान यात्रा फुसरो बाजार होते हुए करगली बाजार स्थित शिव नारायण मंदिर पहुंची. इस दौरान पूरा क्षेत्र श्याम बाबा की जय से गुंजायमान रहा. बताया कि 14 नवंबर की शाम को अग्रेसन भवन फुसरो में भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा. इसमें कोलकाता की गायिका ऋचा कनोडिया व बढ़ाकर की उषा स्लामपुरिया द्वारा भजनों की प्रस्तुति की जायेगी. साथ ही कोलकाता की नृत्य नाटिका की ओर से झांकी प्रस्तुत की जायेगी. मौके पर श्रवण अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, नवीन गोयल, ललित अग्रवाल, भवानी शंकर, रोहित मित्तल, दिलीप खेतान, कैलाश ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >