Bokaro News : बोकारो में पले-बढ़े मुकेश सिंह बने लद्दाख के डीजीपी

Bokaro News : पूर्ववर्ती छात्र के डीजीपी बनने पर सेंट जेवियर्स स्कूल में मना जश्न

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. भारतीय पुलिस सेवा के 1996 बैच के अधिकारी मुकेश सिंह लद्दाख के नये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किये गये हैं. बोकारो में पले-बढ़े और यहां से पढ़ाई करनेवाले श्री सिंह बिहार के बेगूसराय जिले के मंझौल गांव के रहनेवाले हैं. उनके पिता स्व. उपेंद्र प्रसाद सिंह बोकारो स्टील प्लांट में इंजीनियर थे. मुकेश की प्रारंभिक शिक्षा बोकारो के सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के आरके पुरम से इंटर और फिर आइआइटी दिल्ली से बीटेक की डिग्री ली. दो साल बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी करने के बाद वर्ष 1996 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा क्रैक की. पूर्ववर्ती छात्र मुकेश सिंह को लद्दाख का डीजीपी बनाये जाने पर स्कूल में जश्न मनाया गया. स्कूल परिसर में शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित शिक्षकेतर कर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया. प्राचार्य फादर अरुण मिंज एसजे ने कहा : विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है. देश के सर्वोच्च पदों पर स्कूल के दर्जनों विद्यार्थी आसीन है. झारखंड में रेल डीजी अनिल पालटा भी इसी स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र है. लद्दाख के नये डीजीपी मुकेश सिंह वर्ष 1996 बैच के आइपीएस ऑफिसर हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेक्टर वन संत जेवियर्स से हुई है. वह बिहार के बेगूसराय जिला के मूल निवासी हैं. श्री सिंह वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात हैं. जल्द ही लद्दाख में पुलिस व्यवस्था संभालेंगे. श्री सिंह मूल रूप से जम्मू और कश्मीर कैडर के थे. अनुच्छेद 370 के समाप्त होने के बाद उन्हें एजीएमयूटी कैडर में स्थानांतरित किया गया. आइटीबीपी में जाने से पहले श्री सिंह ने जम्मू रेंज के लिए इंस्पेक्टर जनरल व बाद में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्य किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >