बोकारो जिला तैलिक कल्याण समिति की ओर से रविवार को खेतको बाइपास रोड शिव मंदिर के समीप मैदान में सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बीनेश कुमार नायक और संचालन विमल नायक ने किया. सम्मेलन के मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो, विशिष्ट अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, स्व तिलेश्वर साहू की धर्मपत्नी साबी देवी, सरोज देवी, स्नेहा रानी थे. अतिथियों ने समाज के संस्थापक भामा शाह और स्व तिलेश्वर साहू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद ढुलू महतो ने कहा कि तेली समाज के लाेग सीधे-साधे हैं. वाद- विवाद में पड़ना नहीं चाहते हैं. लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए अब बदलाव करना होगा. तेली समाज ने लोगों को देना सीखा है, लेना नहीं. कहा कि मुझे राजनीति में आने की इच्छा नहीं थी, परंतु कोयलांचल में बढ़ते अत्याचार व विपरीत परिस्थिति ने नौकरी छोड़ कर राजनीति में आने के लिए विवश किया. गरीबों को कोई दबाना चाहेगा तो बर्दाश्त नहीं करेंगे. मेरे बारे में लोगों द्वारा झूठा प्रचार किया जाता रहा है और आरोप लगाते जाते रहे हैं. यदि कोई आरोपों को सही साबित कर देंगे, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा. बाघमारा विधायक ने कहा कि समाज को बढ़ाने में बच्चों को शिक्षित करें. साबी देवी, सरोज देवी, फगुलाल गोराई आदि ने भी संबोधित किया.
मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष कपिल नायक, महासचिव आनंद नायक, किशुन नायक, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, सहदेव साव, साधु नायक, गोपाल कुमार नायक, राकेश नायक, बैजनाथ नायक, सूरजमल नायक, उमेश नायक, प्रेम कुमार नायक, डॉ सुनील कुमार, डॉ रवि शंकर, लक्ष्मण कुमार महतो, लाल महतो, पवन नायक, सूरज नाथ नायक, दुलार नायक, महेंद्र साव, खगेंद्र नायक, महेंद्र नायक, खगेंद्र नायक, ज्योति लाल महतो, गीता देवी, प्रदीप साहू आदि उपस्थित थे. मौके पर कमेटी द्वारा गरीब और वृद्धों के बीच कंबल वितरण किया गया. कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन गोपाल नायक ने किया.प्रखंड व पंचायत कमेटी का गठन
मौके पर पर्यवेक्षक जिला अध्यक्ष बिनेश नायक, परमेश्वर नायक, अजय नायक, महेंद्र नायक व अनुज कुमार की देखरेख मेंप्रखंड व पंचायत कमेटी का गठन किया गया. प्रखंड कमेटी में संरक्षक राजेंद्र नायक, अध्यक्ष पवन कुमार नायक, उपाध्यक्ष बहादुर नायक, सूरज नाथ साव, महासचिव बैजनाथ गोराई, सचिव कामेश्वर नायक और महिला मोर्चा की प्रखंड कमेटी में अध्यक्ष विलेश्वरी देवी, उपाध्यक्ष गायत्री देवी, महासचिव वीणा देवी, सचिव कंचन देवी, सह सचिव लक्ष्मी देवी, संगठन सचिव गीता देवी, कोषाध्यक्ष सुशीला देवी चुने गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
