संवाददाता, बोकारो रंजीत कुमार
सेक्टर चार थाना क्षेत्र की रहनेवाली दो नाबालिग बच्ची अपने नानी घर में रह रही थी. अपनी माता के घर जाने को तैयार नहीं थी. ऐसे में बच्चों की शिक्षा व मातृ स्नेह प्रभावित हो रहा था. मामला सेक्टर चार थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार के संज्ञान में लाया गया. श्री कुमार ने एसपी नाथू सिंह मीणा को जानकारी दी. एसपी के निर्देश पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इंस्पेक्टर संजय ने महिला थाना प्रभारी मीरा लकडा व सीडब्लूसी की मदद ली. दोनों पक्षों से बातचीत कर नाबालिग का काउंसेलिंग कराया गया. इसके बाद दोनों नाबालिग घर जाने को राजी हुई. माता-पिता के साथ बुधवार को सुरक्षित घर भेजा गया.
सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा : बचपन को प्यार और शिक्षा का अधिकार मिले. उज्ज्वल भविष्य का सबसे मजबूत आधार बने. यही मूलमंत्र को लेकर बोकारो पुलिस कार्य कर रही है.
