Bokaro News : चीरा चास से लापता नाबालिग एक साल बाद बरामद

Bokaro News : चीरा चास की लापता एक नाबालिग लड़की को धनबाद स्टेशन से बरामद किया गया.

लगभग एक साल से लापता चीरा चास थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने एक युवक के साथ रविवार को धनबाद स्टेशन से बरामद किया है. युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार संतोष कुमार गोस्वामी उर्फ लादेन (29 वर्ष) चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ इलाके का रहने वाला है. नौ फरवरी 2025 को लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटायी. इसके आधार पर रविवार को पुलिस ने उसे धनबाद स्टेशन से बरामद किया. चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी और नाबालिग के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क हुआ था. चीरा चास थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार को पता चला कि आरोपी नाबालिग को कहीं ले जाने की फिराक में है. इसके बाद पुलिस टीम धनबाद स्टेशन पहुंची और दोनों को बरामद किया. युवक को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. नाबालिग का बयान सोमवार को न्यायालय में कलमबद्ध कराया जायेगा.

एक लापता नाबालिग कोलकाता में मिल

ीचास थाना क्षेत्र के करबला रोड सुल्तान नगर चास से लापता एक नाबालिग को चास थाना की पुलिस ने कोलकाता के बनियापुकुर से शनिवार को बरामद किया है. बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में नाबालिग के पिता ने चास थाना में 28 अप्रैल को मामला दर्ज कराया था. इसमें नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था. पुलिस ने टेक्निकल सेल के माध्यम से पता लगाया कि नाबालिग कोलकाता में है. इसके बाद उसे कोलकाता से बरामद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >